Friday, November 16, 2007

अकेला जाएगा...

जग में अकेला आया था तू, अकेला ही जाएगा,
जो तेरे साथ है, सब को छोड़ जाएगा।

धन, सुन्दरता, कमाई तेरी, पीछे रह जायेगी,
तेरी जीवन संगनी भी साथ तेरे न जायेगी.

जब जाना है अकेला, तो चिंता करले अपनी तू ,
साथ न कोई देगा तेरा मीत, सोच ले इस बारे में तू।

क्या साथ देगा तेरा, कौन तुझे बचायेगा,
प्रभु के निर्णय से, क्या मन तेरा नही घबराएगा।

यदि तूने सोचा है नही, तो करले शुरुवात तू,
बचा समय है इसी के लिए, करले ईश-गुणगान तू।

राज

No comments: