Tuesday, January 22, 2008

dosti

दोस्तों से बढकर भी एक दोस्त है दुनिया में.
नाम है उसका येशु,
दोस्तों की दोस्ती होती है कुछ दिन की,
होती है कुछ स्वार्थ से भरी,
इसलिए तो दोस्तों पर भरोसा करना भी,
हो गया है कितना कठिन.
घूम रहे हैं दोस्तों के रूप में भी
हैं कितने ही बुरे इन्सान.
चाहते है जो, केवल अपना ही भला,
दोस्ती की होती नहीं ऐसो को परवाह.
दोस्ती का मतलब उनके लिए,
उनका भला भर होता है,
साथी जाये भाड़ में, चिंता होती है,
केवल अपनी मात्र!
नहीं येशु दोस्त ऐसा दोस्तों,
उसने तो अपनी दोस्ती को प्यार,
की हद तक दिखाया है,
क्रूस है उस दोस्ती का निशान.
बाहें खोलकर उसने कहा,
इतना प्यार मैं तुमसे करता हूँ.
तुम्हारी दोस्ती की कदर भी,
मैं करता हूँ.

Friday, January 4, 2008

Your value is more...

Some time people treat you less than a human being, which is the sadest thing, can happen to you as a human being. There are times while getting introduced to somebody, people ask your name and the second thing they ask you is, "what caste or gotra do you belong to?" why do people ask the identity of a person, it is not out of curiosity or because the person is really intersted in you but it is a tradition to value you. Once a person knows what caste or community you belong to, then, he can decide whether he should continue the talk or relation with you right away. This is true specially in Nepal, where right after your name, (thar) or title is asked from the people you want get to know.

What is the identity of a person, well, first of all, A person is a human being and latter other things. We ought to value the humanness of a person and not the secondary or other things. It is not a person's fault to be born in a particular community or nation. No one in this world can choose where he/she should be born. If we can not decide that and if we have no role to play in that then by what standard do we question the identity of a person or by what standard do we value the relationship of humans with each other?

I firmly believe we are not created or evolved from the monkeys or other animals. God made us in His image. We bear our Creator's image and that is the most important thing in the world. God loves us as humans because He created us and He loves us. He shows us His love by protecting, providing, and sustaining our lives. We must be thankful to HIM for creating us humans and not other creatures.The Bible says that, "you are more valuable than the bird of the sky". God values us and loves us. He valued us that much and our relationship with Him that He could not see us in the state of sin and oppression but that He sent His Son to deliver us from the darkness and from the captivity of sin. He valued us, that He became human being for us and came to live among us.

WE are so dear to Him. He sent Jesus Christ to love us and to care for us.Jesus valued us and He taught in His Word that God is interested in us and wants to give us life. He does not delight in our sin, and dead state. He opened the gate of life for us by dying Himself for us. He valued us as His friends which no other person has done in this world.My dear friends we need to understand things from God's perspective. God's perspective gives us hope, life and dignity. We ought to thank God for making us precious children. We ought to know His love in the Bible.

We ought to understand His purpose for us. We ought to know that WE are more than birds and animals. We have no comparision with any other creature in this world, i.e. no animal or bird is suprior or equal to us for God made us unique.If you have this foundation then you can be sure of your value, life and dignity but if your foundation is weak and shallow then it is futile or absurd to look for better in this life from the human beings. But remember with God and His Word we have hope here on this earth and same time afte we depart from here.May you know your value in the light of God's Word. Yes, you are indeed very important person. Thank God for it. Forget the false philosophy and teachings. May the light of God shine upon you and may you know how worth you are through Christ.

Wednesday, January 2, 2008

अपना भारत

जब मेल चारो ओर होगा, न कोई दुश्मन, न कोई दुष्ट होगा,
तब भारतीयता दिखाई देगी, और न कोई अपना या पराया होगा।

जब बंज़र और रेगिस्तान में भी, पक्षियों का कोलाहल होगा,
तब मेरा भारत अति सुन्दर और हरा-भरा होगा।

जब गरीब का साथ देगा धनी, अंतर न होंगे दोनो में,
तब मेरा भारत चमकेगा विश्व के कोने कोने में।

जब लड़किया जाएँगी स्कूल में, शिक्षा का प्रसार होगा,
तब मेरा भारत आगे बढेगा, और एक अन्धकार का अंत होगा।

जब देश का हर नागरिक, समझेगा अपनी जिम्मेदारी को,
अंत होगा भारत की गन्दी गलियों का, जितेगें हर बीमारी को।

जब किसान पायेगा पूरा फल, अपनी गाढी मेहनत का,
तब भारत किसी का, मोहताज नही होगा, होगा अंत शोषण का।

जब तक देशवासी अपना, खाने, कपडे, और मकान से मरहूम होगा,
तब तक 'भारत चमकने' की बात का, मुझे कभी विश्वास होगा।

राज

Tuesday, January 1, 2008

क्रिश्चियन सेवा का उद्देश्य

क्रिश्चियन सेवा भारत के कोने कोने में पहुंच कर दस्तक दे रही है। हमारे देश के सबसे अच्छे स्कूल और अस्पताल, क्रिश्चियन सेवा के तहत शुरू किये गए थे . ये शिक्षण संस्थान केवल क्रिश्चियन बच्चो और लोगो के लिए ही नही परंतु सब के लिए अर्थात सम्पूरण देशवासी के लिए बनाए गए थे। थोडे से लोगो के द्वारा बहुत ही बड़ी देश सेवा शुरु की गयी है।

इस सेवा का उदेश्य था, और है ... परमेश्वर के नाम को महिमा देना और उसकी सृष्टि की सेवा करना। ऐसा हो भी रहा है किन्तु कुछ लोग सेवा को समझ नही पाते। क्योंकि उनकी बुद्धि में सेवा का अर्थ और उद्देश्य नही घुसता। इसका कारण उनकी छोटी बुद्धि नही परन्तु सेवा का कांसेप्ट न होना और dusta के विचार होना है।

दर असल क्रिश्चियन लोगो ने सेवा का मूल मंत्र अपने गुरु और प्रभु येशु से पाया। प्रभु येशु ने कहा था मैं सेवा कराने नही परन्तु करने आया हूँ। और जैसे मैंने तुम से प्यार किया है तुम भी दूसरो से ऐसा ही करो।

बाइबल ने सिखाया दीन, दुखी लोगो की सेवा, विधवा और अनाथों की सेवा करना, यही धरम का मूल है। यही तो भारत के मसीही लोग कर रहे हैं। अपने प्रभु के कदमो पर चलकर एक नमूना पेश कर रहे हैं।

अब बात करें धर्म परिवर्तन की, धर्म परिवर्तन पैसे के द्वारा हो रह है। गरीब, दुखी, जनजाति और दलित लोग धर्म परिवर्तन कर रहे है। क्रिश्चियन लोग उनका लाभ उठा रहे हैं। यह सब गलत आरोप है। कोई भी व्यक्ति किसी को जबरदस्ती नही बदल सकता। पवित्र बाइबल ऐसा कहीं नही बताती । प्रभु येशु ने कही भी ऐसा आदेश नही दिया।

क्या मसीही सेवा का दुरूपयोग हो रह है, नही, यदि ऐसा कही हुआ है और हो रह है तो यह सर्वथा गलत है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति प्रभु येशु की शिक्षाओ से प्रभावित हो कर, उनके पीछे चलता है तो उसे गलत नही कहा जाना चाहिऐ। मैं खुद इसका उदाहरण हूँ। मैं प्रभु येशु के पवित्र जीवन, और उनकी शिक्षाओं से पूरी तरह अवगत होकर ही उनका अनुयायी बना हूँ। मेरे साथ किसी ने कोई जबरदस्ती नही की, न कोई प्रलोभन दिया।

मुझे प्रभु येशु की शिक्षा अच्छी लगी। येशु हमें या मुझे मारने नही परन्तु मरने के लिए आये। येशु मुझे दोषी ठहराने नही परन्तु प्रेम करने के लिए आये । उन्होने कहा यदि मैं उनका अनुयायी बनू तो मुक्ति पाउँगा। और परमेश्वर की संतान बनुगां।

मसीही सेवा का अर्थ मैं भी समझ सका केवल बाइबल पढ़ने के बाद। यदि किसी को कोई संका हो तो खुद पढे और दूसरो को जो लोग सेवा करते हैं उनपर मिथ्या आरोप न गढे।

जीवन थोडे दिन का है, हर कोई जो झूठा करता है और दूसरो को ऐसा करने से उकसाता है, वह जीवित प्रभु से फल पाए बिना नही रहेगा। चाहे वह येशु प्रभु का अनुयायी हो या फिर कोई दूसरा। मित्रो सच्चाई के पीछे चले और झूठ को त्याग दे।