Tuesday, September 4, 2007

शांति

परमेश्वर चाहता हूँ कि संसार में सब जगह शांति हो। लोगो के पास धन है दौलत है, संसार कि सुख सुविधाएं हैं परंतु उनके पास शांति नही है।

परमेश्वर कि शांति अदभूत है। यह शांति धन, बच्चो,सफलता , शराब के द्वारा नही मिलती।यह शांति तो परमेश्वर से आती है। शांति का दाता परमेश्वर है। प्रभु यीशु कहते हैं कि मैं अपनी शांति तुम्हे दूंगा, यह शांति संसार से अलग है।
यदि आप चाहते हैं कि शांति आपके जीवन, घर, व परिवार में आये तो इसके लिए उपाय है। प्रभु यीशु कि शरण में आयें व उनसे प्रार्थना करें। अपना जीवन उनको सौंपे। उनसे संगती करें, उनकी महिमा करें, उनका वचन पढ़ें व सुने।
परमेश्वर आपकी सहायता करे।
राज