Friday, November 16, 2007

शांति का श्रोत

शांति अपनी तुम्हें दूंगा, कहते हैं प्रभू,

कर दूंगा जिंदगी भी नयी, बताते हैं प्रभू .

शांति तुम्हे मिलेगी नही शराब में,

शांति तुम्हें मिलेगी नही आदत खराब में.

जिसकी तुम्हे है तलाश, वो मेरे पास है,

जीवन खिवैया मैं हूँ, मेरा नाम तेरी आश है।

हे इन्सान वापस आजा, शान्तिदाता के पास ,

छोड़ दे बेकार के धंधे, करले अब पश्चताप।

कर भरोसा मालिक पर, शांति के लिए,

रास्ता सीधा है यही, मंजिल पाने के लिये।


राज

No comments: